बिहार के अस्पताल में बिजली कटने पर टॉर्च जलाकर गर्भवती महिला की कराई गई डिलीवरी
मोतिहारी (बिहार) के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को बिजली कटने के बाद डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल में लगा इन्वर्टर करीब 6 माह से खराब है। सिविल सर्जन अंजनी कुमार ने कहा, "जेनरेटर चलाने में थोड़ा समय लग गया होगा...जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।"
read more at हिन्दुस्तान


