हमारी स्कूल फीस भरने के लिए पिता ने सब्ज़ीवाले से उधार लिया था: गायक मुकेश के बेटे नितिन
गायक नितिन मुकेश ने एक सिंगिंग रिऐलिटी शो में उनके पिता व दिवंगत गायक मुकेश द्वारा आर्थिक दिक्कतें झेलने पर बात की है। उन्होंने कहा, "एक समय उनके पास मेरी और बहन की स्कूल फीस भरने के पैसे नहीं थे। एक सब्ज़ीवाले ने उन्हें पैसे उधार दिए थे जो उनकी आवाज़ का दीवाना था और तब फीस भरी गई थी।"
read more at Hindustan Times


