पीएम ने रविदास जयंती के मौके पर मंदिर में 'शब्द कीर्तन' में लिया भाग, वीडियो किया शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग स्थित गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे और वहां महिलाओं के साथ 'शब्द कीर्तन' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक करताल (वाद्य यंत्र) भी बजाया। प्रधानमंत्री ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, "बेहद खास पल।"
read more at ABP न्यूज़


