Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सियाचिन में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला बनीं कैप्टन शिवा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 3 January, 2023
कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशनल रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। तैनाती से पहले फायर ऐंड फ्यूरी कॉप्स की अधिकारी कैप्टन शिवा को कठोर ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ा था। भारतीय सेना ने कुमार पोस्ट से कैप्टन शिवा की तस्वीरें शेयर कर कहा, "नए परंपरा की शुरुआत।"