एक लीटर पेट्रोल के दाम के करीब पहुंची लखनऊ में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 1 अगस्त को हुई ₹5.3/किलोग्राम की ताज़ा वृद्धि के बाद एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत एक लीटर पेट्रोल के दाम के करीब पहुंच गई है। लखनऊ में सीएनजी की कीमत अब ₹96.10/किलोग्राम है जबकि पेट्रोल व डीज़ल की मौजूदा कीमतें क्रमश: ₹96.57/लीटर और ₹89.76/लीटर हैं। वहीं, अयोध्या व सुलतानपुर में सीएनजी की कीमत अब ₹97.55/किलोग्राम है।
read more at ABP न्यूज़


