यूपी में 21 वर्ष से कम उम्र वालों को शराब नहीं बेची जाए यह सुनिश्चित करें: राज्य के मंत्री
उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विभागीय बैठक में अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा है कि राज्य में किसी भी क्लब या दुकान पर 21-वर्ष से कम उम्र वालों को शराब नहीं बेची जाए। इसके अलावा उन्होंने आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, सहारनपुर और शामली में चेक पोस्ट बनाकर शराब तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
read more at हिन्दुस्तान


