'नागिन 3' फेम कृष्णा मुखर्जी 13 मार्च को गोवा में मंगेतर चिराग से करेंगी शादी
'ये हैं मोहब्बतें' और 'नागिन 3' फेम ऐक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी 13 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड व मंगेतर चिराग बाटलीवाला के साथ गोवा में शादी करेंगी। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 व 12 मार्च को क्रमश: मेहंदी और हल्दी व संगीत समारोह होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी बंगाली व पारसी रीति-रिवाज़ों से होगी।
read more at News18 हिंदी


