Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया में उड़ान के दौरान नग्न होकर विमान में दौड़ने लगा शख्स, हुआ गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 29 May, 2024
ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइन की पर्थ-मेलबर्न उड़ान के दौरान एक पुरुष यात्री टेक-ऑफ के तुरंत बाद कथित तौर पर नग्न होकर विमान में इधर-उधर दौड़ने लगा जिसके चलते विमान को पर्थ लौटना पड़ा। यात्री ने एक क्रू मेंबर पर हमला कर उसे नीचे गिरा दिया था। यात्री को पर्थ के एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।