‘पत्थर को सोने में बदलने वाले जादुई पत्थर’ के लिए छत्तीसगढ़ में बुज़ुर्ग की हत्या
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक 70-वर्षीय बुज़ुर्ग की हत्या के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बुज़ुर्ग ने दावा किया था कि उसके पास एक ‘जादुई पत्थर’ है जो किसी भी पत्थर को सोने में बदल सकता है। बकौल पुलिस, आरोपी पत्थर लेना चाहते थे लेकिन बुज़ुर्ग द्वारा इनकार करने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
read more at Hindustan Times


