मार्क ज़करबर्ग ने जापान में बनाया 'कटाना', शेयर किया वीडियो
मेटा के अरबपति सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने हाल ही में जापान में मास्टर अकिहिरा कोकाजी से पारंपरिक जापानी तलवार 'कटाना' बनाना सीखा जो अपनी धार के लिए जानी जाती है। ज़करबर्ग ने इंस्टाग्राम पर 'कटाना' बनाते हुए अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "अपनी कला को हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद अकिहिरा कोकाजी।"


