Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेंदुए से एमपी में भिड़ी निहत्थी महिला, उसके जबड़े से अपना बच्चा छुड़ाया

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 2 December 2021
सीधी (मध्य प्रदेश) के एक गांव की निहत्थी आदिवासी महिला ने एक तेंदुए से लड़कर उसके जबड़े से अपने बच्चे को छुड़ा लिया। बैगा जनजाति की महिला ने करीब 1 किलोमीटर तक तेंदुए का पीछा करते हुए उसका मुकाबला किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "मौत से टकराने का यह साहस...ममता का ही अद्भुत स्वरूप है।"