वानखेड़े की पत्नी ने मलिक द्वारा शेयर किए गए 'चैट' के स्क्रीनशॉट्स को लेकर दर्ज कराई शिकायत
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा शेयर किए गए 'चैट' के स्क्रीनशॉट्स को लेकर मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। क्रांति और एक ट्विटर यूज़र के बीच इस कथित चैट में मलिक और 'दाऊद' में संबंधों के सबूतों का ज़िक्र है। बकौल क्रांति, मलिक ने स्क्रीनशॉट्स वेरिफाई नहीं किए।
read more at अमर उजाला


