Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह पूरी तरह गैरकानूनी है: यूपी में हिंसा के आरोपी का घर ढहाए जाने पर हाईकोर्ट के पूर्व जज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 13 June, 2022
इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गोविंद माथुर ने उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा प्रयागराज हिंसा के आरोपी मोहम्मद जावेद का घर ढहाए जाने पर कहा है, "यह पूरी तरह गैरकानूनी है।" उन्होंने कहा, "जब कोई व्यक्ति हिरासत में हो तब उसका घर रविवार को ढहा दिया जाना अनुचित है...यह तकनीकी मामला नहीं है बल्कि कानून के राज का सवाल है।"