हीमोफीलिया के इलाज के लिए ₹28 करोड़/खुराक वाली दुनिया की सबसे महंगी दवा को मिली मंज़ूरी
अमेरिकी नियामकों ने सीएसएल बेहरिंग की हीमोफीलिया बी जीन थेरेपी 'हीमजीनिक्स' को मंज़ूरी दी है जो एक सिंगल डोज़ उपचार है। इसकी एक खुराक की कीमत $3.5 मिलियन (₹28.6 करोड़) है इसलिए इसे दुनिया की सबसे महंगी दवा कहते हैं। 'हीमजीनिक्स' में मरीज़ के अंदर 'फैक्टर-IX प्रोटीन' पैदा करने वाले जीन डाले जाते हैं जिसकी कमी से हीमोफीलिया होता है।


