Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सभी प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर रॉस टेलर ने की संन्यास की घोषणा

short by नेहा भारद्वाज / on Thursday, 30 December 2021
न्यूज़ीलैंड के 37-वर्षीय बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने मौजूदा घरेलू सीज़न समाप्त होने पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों में 100-100 मैच खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर रॉस ने ट्वीट किया, "17 साल तक शानदार साथ देने के लिए शुक्रिया...अपने देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही।" अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टेलर के 18,074 रन हैं।