'रॉकस्टार' से प्रेरित हुआ, फिल्म देखकर खुद में दर्द खोजने की कोशिश की थी: दिलजीत दोसांझ
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ऐक्टर रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रॉकस्टार' देखकर वह प्रेरित हुए थे। दिलजीत ने कहा, "फिल्म देखकर अपने अंदर दर्द खोजने की कोशिश की थी। सोचा था कि ज़िंदगी में दर्द तो है नहीं...फिर ऐसा पागलपन वाला मुकाम कैसे आएगा। मेरी ज़िंदगी में कोई दर्द नहीं है लेकिन मैं कलाकार हूं।"


