निश्चित रूप से भारत जीतेगा: टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच को लेकर कामरान अकमल
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2024 में भारत व पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में निश्चित रूप से भारत जीतेगा। दरअसल, कामरान ने एक इंस्टाग्राम यूज़र के सवाल 'भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में कौन जीतेगा?' पर यह जवाब दिया है। भारत व पाकिस्तान के बीच 9 जून को मैच खेला जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


