गेंदबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी, शाहीन अफरीदी ने लगाई 8 पायदान की छलांग
आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा वनडे रैंकिंग जारी की है जिसमें पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी 8 पायदान की छलांग लगाकर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट 726 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद हैं।
read more at ICC


