Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व सैन्य अधिकारी ने अक्षय की फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में निकाली खामी; ऐक्टर ने दिया जवाब

short by शुभम गुप्ता / on Saturday, 16 October 2021
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'गोरखा' के पोस्टर में पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (रिटायर्ड) माणिक एम. जॉली ने खामी निकाली। उन्होंने खुकरी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "कृपया खुकरी को ठीक तरह से दिखाएं...यह तलवार नहीं है।" इस पर अक्षय ने कहा, "गलती बताने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर...शूटिंग करते समय हम इसका पूरा ध्यान रखेंगे।"
read more at Hindustan Times