कार्यवाहक राष्ट्रपति के आदेश का पालन न करें सशस्त्र बल: श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख
श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख और संसद सदस्य फील्ड मार्शल सरथ फॉन्सेका ने बुधवार को देश के सशस्त्र बलों से अनुरोध किया कि वे कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के आदेशों का पालन नहीं करें। उन्होंने कहा, "विक्रमसिंघे ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पेश किया है और ऐसे किसी व्यक्ति के निर्देश संविधान के खिलाफ हैं।"
read more at भाषा


