शराब पीने के बाद 'असर' न दिखने पर शख्स ने की आबकारी विभाग से शिकायत
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने आबकारी विभाग से कथित तौर पर मिलावटी शराब बेचने वाली एक दुकान की शिकायत की है। बकौल शिकायतकर्ता, "मैंने...दुकान से 4 क्वॉर्टर शराब की बोतलें खरीदीं…फिर मैंने और मेरे दोस्त ने मिलकर उनमें से 2 क्वॉर्टर का सेवन किया…लेकिन कोई 'असर' नहीं हुआ।" आबकारी आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
read more at The Print


