मुंबई में सीएनजी का दाम ₹4 और पीएनजी का दाम ₹3 बढ़ाया गया; 2022 में चौथी बढ़ोतरी
महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई व आसपास के इलाकों में कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) का दाम ₹4/किलोग्राम और पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) का दाम ₹3/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) बढ़ा दिया है। मुंबई में सीएनजी की कीमत अब ₹80/किलोग्राम और पीएनजी की कीमत ₹48.50/एससीएम हो गई है। गौरतलब है, यह पीएनजी व सीएनजी की कीमत में 2022 की चौथी वृद्धि है।
read more at Moneycontrol हिंदी


