मैनचेस्टर सिटी ने '93:20' मोमेंट की 10वीं वर्षगांठ पर एगुएरो की प्रतिमा का किया अनावरण
मैनचेस्टर सिटी ने आइकॉनिक '93:20' मोमेंट और क्लब के पहले प्रीमियर लीग खिताब की 10वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को एतिहाद स्टेडियम में सर्जियो एगुएरो की स्थाई प्रतिमा का अनावरण किया। अवॉर्ड विजेता मूर्तिकार ऐंडी स्कॉट ने गैल्वेनाइज़्ड स्टील के हज़ारों वेल्डेड टुकड़े के इस्तेमाल से प्रतिमा बनाई है। क्लब ने एगुएरो के 94वें-मिनट के गोल के बाद खिताब जीता था।
read more at Man City


