मानहानि केस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हिमाचल के पूर्व सीएम धूमल से मांगी माफी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मानहानि मामले में लिखित माफी मांगी है। धूमल ने बताया, "जयराम रमेश ने मिलने की इच्छा जताई और हमीरपुर आकर माफी मांगी।" गौरतलब है, रमेश ने धूमल और केंद्रीय मंत्री (तत्कालीन एचपीसीए अध्यक्ष) अनुराग ठाकुर पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की ज़मीन कब्ज़ाने का आरोप लगाया था।
read more at News18 हिंदी


