Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु के रिसर्च सेंटर में 25 वर्षों में एकत्र किए गए जेनेटिक सैंपल्स बाढ़ के कारण हुए नष्ट

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 23 November 2021
बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर ऐडवांस साइंटिफिक रिसर्च में 25 साल पुराने जेनेटिक सैंपल्स को नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी जेएनसीएएसआर के परिसर में भर गया और सीवेज का पानी भी प्रयोगशालाओं में पहुंच गया। 1989 में निर्मित जेएनसीएएसआर केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक बहु-विषयी रिसर्च इंस्टीट्यूट (अनुसंधान संस्थान) है।