UP में रुपए ना होने पर पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रखकर मदद का इंतज़ार करता रहा शख्स, रोती रही बेटी
झांसी (यूपी) में मेडिकल कॉलेज के सामने शुक्रवार को रुपए ना होने के कारण एक शख्स अपनी पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रखे बारिश में कई घंटों तक मदद का इंतज़ार करता रहा। पास खड़ी 8-वर्षीय बच्ची ने रोते हुए बताया, "वह मेरी मम्मी हैं...बीमार थीं...उनकी मौत हो गई।" बाद में एक पुलिसकर्मी ने वाहन की व्यवस्था कर शव भिजवाया।
read more at इंडिया टीवी


