यूपी में हेलमेट पहनकर कार चलाते डॉक्टर का वीडियो हुआ वायरल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
बिजनौर (यूपी) में हेलमेट पहनकर कार चलाते लोकेंद्र सिंह नामक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोकेंद्र के मुताबिक, हेलमेट न पहनने को लेकर उनकी कार का ₹1,000 का चालान कटा है और शिकायत करने पर ट्रैफिक पुलिस ने उनसे अभद्रता की। पुलिस के अनुसार, चालान गलती से कटा था जिसे रद्द कर दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


