बांग्लादेश में अशांति के बीच राजधानी ढाका में हुआ धमाका
ढाका (बांग्लादेश) में बुधवार को भीषण धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना मोघबाज़ार में हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि हमलावर मौके से भागने में फरार हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, बम एक फ्लाईओवर के ऊपर से फेंका गया था। यह घटना कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद फैली अशांति के बीच हुई है।
read more at TV9 भारतवर्ष


