संजू सैमसन ने उनके छक्के से चोटिल हुई महिला से की मुलाकात, मांगी माफी
बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने बीते शुक्रवार को खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20I मैच में उनके छक्के से चोटिल हुई महिला से मैच के बाद मुलाकात की और माफी मांगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजू उस महिला से बात करते नज़र आ रहे हैं। कई यूज़र्स ने संजू के इस अंदाज़ की तारीफ की है।
read more at हिन्दुस्तान


