Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारे लिए पहले राष्ट्र है, बाद में धर्म: कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 26 May, 2025
वडोदरा (गुजरात) में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में शामिल हुए कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा "हमें गर्व है कि बेटी ने देश के लिए कुछ किया।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे घर में सिद्धांत बना हुआ है, पहले राष्ट्र है बाद में धर्म।" गौरतलब है, ताज मोहम्मद कुरैशी भी आर्मी से रिटायर्ड हैं।
read more at Instagram