प्रीति जैसी दिखने के कारण बॉलीवुड में लाई गई, उनके जैसी बनने की कोशिश की: तापसी
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने चैट शो 'धवन करेंगे' में बताया है कि अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा जैसी दिखने के कारण उन्हें बॉलीवुड में लाया गया था। तापसी ने कहा, "प्रीति बहुत ज़िंदादिल और बुद्धिमान हैं...हमेशा उनके जैसी बनने की कोशिश की। लगता था...मुझे प्रीति की प्रतिष्ठा के अनुरूप काम करना चाहिए क्योंकि उनके नाम से (फिल्म) इंडस्ट्री में आई थी।"
read more at PINKVILLA


