Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप ऐसे ही उड़ता तीर ले रहे हो, इमरजेंसी तो कांग्रेस ने लगाई थी: संसद में टीएमसी सांसद से अनुराग

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 1 July, 2024
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को लोकसभा में इमरजेंसी का ज़िक्र कर रहे थे तो टीएमसी के सांसद उन्हें टोकने लगे। अनुराग ने कहा, "दादा आपको क्यों दर्द हो रहा है...इमरजेंसी तो उन्होंने (कांग्रेस) लगाई थी। आप ऐसे ही उड़ता तीर ले रहे हो।" उन्होंने सभापति से कहा, "कांग्रेस की बात कर रहा हूं...तृणमूल कांग्रेस बीच में आ गई।"