जम्मू-कश्मीर में लेबर रूम में बुर्का पहनकर पहुंची इंटर्न, डॉक्टर ने बाहर निकाला
डोडा मेडिकल कॉलेज (जम्मू-कश्मीर) की एक नर्सिंग इंटर्न ने आरोप लगाया है कि गायनेकोलॉजी विभाग की डॉक्टर ने बुर्का पहनने की वजह से उसे लेबर रूम से बाहर जाने को कहा। इस मामले के विरोध में इंटर्न्स ने काम का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, प्रोटोकॉल के तहत गाउन पहनने को कहा गया था।
read more at हिन्दुस्तान


