Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के सीएम योगी ने पट्टों के आवंटन में अनियमितता को लेकर IAS अफसर को किया सस्पेंड

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 16 July, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कार्यरत आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार के मुताबिक, अलीगढ़ में ज़मीनों के पट्टों के आवंटन में गलत ढंग से आदेश देने के मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया था।