Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराणा प्रताप के वंशज को राजतिलक के बाद उदयपुर के सिटी पैलेस में नहीं मिली एंट्री, हुआ पथराव

short by Monika sharma / on Tuesday, 26 November, 2024
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह अपने राजतिलक की रस्म के बाद सिटी पैलेस स्थित धूनी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे तो उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ ने पैलेस के दरवाज़े बंद कर दिए। इसके बाद विश्वराज के समर्थकों और पैलेस के अंदर मौजूद लोगों में पथराव हुआ। पैलेस का संचालन अरविंद द्वारा प्रबंधित ट्रस्ट करता है।