यूपी में बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, ज़िंदा जले 5 लोग
लखनऊ (यूपी) में बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी बस में गुरुवार तड़के आग लग गई जिसमें 5 लोगों की ज़िंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 1 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं, आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर फरार हो गए जबकि कई यात्री फंसे रह गए।
read more at हिन्दुस्तान


