10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड में फेल हुए IPS मोहिबुल्लाह अंसारी कौन हैं जिन्हें US में मिलेगा सम्मान?
सीवान (बिहार) के रहने वाले व मुज़फ्फरपुर के सिटी एसपी IPS मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में 'द एशियन हीरो अवार्ड 2026' से नवाजा जाएगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड में फेल हो गए थे। उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और UPSC-2020 की सिविल सेवा परीक्षा में उनकी रैंक 389 थी।
read more at हिन्दुस्तान


