मंत्री जी हाथ जेब से बाहर निकालिए: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदस्यों से जेब में हाथ डालकर सदन में न आने का आग्रह किया। प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सांसद सीएन मंजूनाथ के सवाल पूछने के दौरान बिरला की नज़र किसी मंत्री के हाव-भाव पर चली गई। उन्होंने कहा, "मंत्री जी हाथ जेब से बाहर (निकालिए)।"
read more at X


