पटना में प्रदर्शन के बाद खान सर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
चर्चित शिक्षक खान सर की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना में 70वीं बीपीएससी पीटी में नॉर्मलाइज़ेशन का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन करने गए खान सर को शुक्रवार शाम पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था। बकौल रिपोर्ट्स, डिहाइड्रेशन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।
read more at जनसत्ता


