Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ोमैटो पर खाना ऑर्डर करना होगा महंगा, कंपनी ने 60% से अधिक बढ़ाई प्लैटफॉर्म फी

short by रौनक राज / on Wednesday, 23 October, 2024
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने त्योहारी सीज़न से पहले प्लैटफॉर्म फी को 60% से अधिक बढ़ाकर ₹10 प्रति ऑर्डर कर दिया है। यह राशि सीधे ग्राहकों से वसूली जाती है इसलिए ज़ोमैटो पर अब खाना ऑर्डर करना महंगा हो जाएगा। गौरतलब है कि ज़ोमैटो ने अगस्त 2023 में ₹2 प्लैटफॉर्म फी लेना शुरू किया था।
read more at Moneycontrol