उत्तर कोरिया ने सैन्य इकाइयों को सौंपे परमाणु संपन्न 250 मिसाइल लॉन्चर
उत्तर कोरिया ने एक समारोह में अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैन्य इकाइयों को परमाणु सक्षम 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे हैं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि नए मिसाइल लॉन्चर उनकी अग्रिम मोर्चे की इकाइयों को दक्षिण कोरिया के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करेंगे और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण परमाणु हथियारों के संचालन को अधिक व्यावहारिक व कुशल बनाएंगे।
read more at भाषा


