वनप्लस वाले रिपेयर के लिए मांग रह रहे ₹42,000, इतनी ही कीमत में नया फोन मिल रहा: यूज़र्स
कई वनप्लस यूज़र्स ने दावा किया है कि 'डेड मदरबोर्ड' के चलते खराब हुए फोन को रिपेयर करने के लिए कंपनी ₹42,000 तक मांग रही है। यूज़र्स ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड करने के बाद उनके वनप्लस 10 प्रो और वन प्लस 9 प्रो ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल, वनप्लस 10 प्रो(5जी) की कीमत ऑनलाइन ₹44,000 है।
read more at Hindustan Times


