ऋषभ पंत ने जड़ा 107 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच के चौथे दिन तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी की गेंद पर 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। पंत का शॉट देखकर कीवी खिलाड़ियों के मुंह खुले रह गए। मैच में भारत की दूसरी पारी में यह पंत द्वारा लगाया गया पांचवां छक्का था।
read more at News18 हिंदी


