लंदन के बाद अब नॉर्वे में बंद होगा अफगानिस्तान का दूतावास
लंदन के बाद अब नॉर्वे में अफगानिस्तान के दूतावास को बंद किया जाएगा। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार ने कहा था कि वे अब पश्चिम समर्थित सरकार द्वारा स्थापित राजनयिक मिशनों को मान्यता नहीं देते और उनकी जगह उन्हें मान्यता देने वाले देशों में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के दूतावास बनाए जाएंगे। 12 सितंबर को नॉर्वे का दूतावास बंद किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


