रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने लॉन्च होने के पहले दिन कौन-कौनसे रिकॉर्ड तोड़े?
बुधवार को लॉन्च हुए फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने एक घंटे में सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स (12,70,000+) और एक दिन में सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स (1,27,00,000+) हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा रोनाल्डो के चैनल ने सबसे जल्दी (22-मिनट) 1 लाख सब्सक्राइबर्स और 10 लाख सब्सक्राइबर्स (89-मिनट) जोड़ने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।


