लड़के ने तेज़ रफ्तार लैंबॉर्गिनी से यूपी में मज़दूरों को कुचला, बाद में बोला- कोई मर गया क्या
नोएडा (यूपी) में रविवार शाम एक लड़के ने तेज़ रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से फुटपाथ पर बैठे कुछ मज़दूरों को कुचल दिया। इसके बाद उसने कार से उतरने से पहले लोगों से पूछा, "कोई मर गया है क्या?" वहीं, हादसे में घायल हुए 2 मज़दूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
read more at इंडिया टीवी


