Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ के बीच पैदा हुए बच्चे का यूपी में पूरे गांव ने नाम रखा 'सैलाब'

short by खुशी / on Friday, 5 September, 2025
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जन्मे एक बच्चे का नाम पूरे गांव ने 'सैलाब सिंह' रख दिया है। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को एसडीएम नागेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के ज़रिए जलमग्न क्षेत्र से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। बकौल रिपोर्ट्स, ज़िले के 40 गांवों के करीब 55,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
read more at Instagram