Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सस्ते होंगे मोबाइल फोन? 13% GST घटाने की मांग, ICEA ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

short by Aakanksha / on Tuesday, 15 September, 2026
मोबाइल फोन उद्योग के संगठन इंडियन सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स असोसिएशन (ICEA) ने घरेलू मांग में गिरावट के बीच सरकार से मोबाइल फोन पर GST 18% से घटाकर 5% करने की मांग की है। इसके लिए ICEA ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा। पत्र में कहा कि वित्तवर्ष 2025-26 में मोबाइल फोन देश का सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद रहा।