Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा ₹10 लाख का चालान, शख्स ने कोर्ट में लगाई गुहार

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 27 March, 2025
अहमदाबाद (गुजरात) में एक शख्स को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर ₹10,00,500 का चालान जारी हुआ जिसके बाद उसने मेट्रोपॉलिटन कोर्ट का रुख किया। दरअसल, शख्स का हेलमेट नियम के बदले गलती से 'वाहन के सीमा से अधिक वज़न' के मामले में चालान काटा गया था। शख्स को आश्वासन दिया गया है कि उसे और परेशान नहीं होना पड़ेगा।