Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी विधायक ने की केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग

short by रघुवर झा / on Sunday, 16 March, 2025
उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ सीट से बीजेपी की विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह मुद्दा उठाया है कि गैर-हिंदू लोग धाम के आसपास मांस-मछली और शराब के व्यापार जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं।